Toggle Test

चोटिल हुए ऋषभ पंत, इंग्लैंड के खिलाफ बाकी टेस्ट से बाहर

 इंग्लैंड दौरे पर भारत को एक और बड़ा झटका लगा है। भारतीय खिलाड़ियों के चोटिल होने का सिलसिला जारी है और अब इसमें उपकप्तान ऋषभ पंत का नाम भी जुड़ गया है। पंत अब चोटिल होकर इंग्लैंड के खिलाफ बाकी बची सीरीज से बाहर हो गए हैं। उन्हें मैनचेस्टर टेस्ट के पहले दिन बल्लेबाजी करते हुए गंभीर चोट लगी थी। उस समय वह 37 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे, जब उन्होंने रिवर्स स्वीप खेलने की कोशिश की और गेंद उनके दाहिने पैर पर लग गई। इसके बाद वह दर्द से कराहते हुए मैदान पर ही लेट गए।

 

उनके पैर से खून निकलता हुआ देखा गया और उस हिस्से में सूजन भी थी। फिजियो की मदद से उन्हें मैदान से बाहर ले जाया गया, लेकिन दर्द के कारण वह चलने में असमर्थ थे और उन्हें एंबुलेंस में अस्पताल भेजा गया। स्कैन रिपोर्ट में पता चला कि उनकी पैर की अंगुली टूट गई है और डॉक्टर्स ने उन्हें छह हफ्ते आराम की सलाह दी है।

 

पंत का बाहर होना टीम इंडिया के लिए बड़ा झटका है, क्योंकि वे शानदार फॉर्म में थे और मैनचेस्टर टेस्ट की पहली पारी में भी अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे। उनके बाहर होने से भारत अब इस टेस्ट में एक बल्लेबाज कम के साथ उतरेगा, जिससे टीम को नुकसान हो सकता है। इंग्लैंड पहले ही सीरीज में 2-1 से आगे है और अगर भारत यह टेस्ट हारता है तो सीरीज भी गंवा देगा।

 

बीसीसीआई के एक सूत्र के अनुसार, जल्द ही पंत के रिप्लेसमेंट का एलान किया जाएगा और ईशान किशन उनके संभावित विकल्प हो सकते हैं। किशन ने हाल ही में नॉटिंघमशायर के लिए दो काउंटी मैच खेले हैं और भारत ए की टीम का भी हिस्सा थे, हालांकि उन्हें वहां खेलने का मौका नहीं मिला।

 

टीम थिंक टैंक केएल राहुल को विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी सौंप सकता है, लेकिन उन्होंने पिछले दक्षिण अफ्रीका दौरे के बाद से यह भूमिका नहीं निभाई है। वहीं, अन्य विकेटकीपर ध्रुव जुरेल को चौथे टेस्ट में प्लेइंग-11 में शामिल नहीं किया गया था।

 

गौरतलब है कि यह इस सीरीज में पंत की दूसरी चोट है। लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान विकेटकीपिंग करते समय उनकी उंगली में चोट लगी थी, जिसके चलते इंग्लैंड की दूसरी पारी में उनकी जगह ध्रुव जुरेल ने विकेटकीपिंग की थी।

sshakti
Author: sshakti

Leave a Comment

और पढ़ें

दिल्ली में ऋतु बराला से कथित मारपीट का मामला गरमाया, जयपुर में जीरो एफआईआर की मांग पर रातभर डटे कांग्रेस नेता; अशोक गहलोत ने सरकार को घेरा, पुलिस ने दिल्ली में पहले से केस दर्ज होने का दिया हवाला।

दिल्ली में ऋतु बराला से कथित मारपीट का मामला गरमाया, जयपुर में जीरो एफआईआर की मांग पर रातभर डटे कांग्रेस नेता; अशोक गहलोत ने सरकार को घेरा, पुलिस ने दिल्ली में पहले से केस दर्ज होने का दिया हवाला।