अजमेर। अजमेर नगर निगम चुनाव के लिए नामांकन गुरुवार से शुरू हो गए। उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अभिषेक गोयल ने बताया कि नगरीय निकायों के आम चुनाव-2026 के लिए ईवीएम मशीनों एवं मतदान दलों के महत्वपूर्ण कार्यों के लिए निकायवार स्थल निर्धारित किए गए हैं। नाम निर्देशन की प्रक्रिया निगम के वार्ड संख्या एक से 20 की न्यायालय अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट शहर नए भवन में कमरा संख्या एक, वार्ड संख्या 21 से 40 की न्यायालय सहायक कलक्टर मुख्यालय अजमेर पुराना भवन, वार्ड संख्या 41 से 60 न्यायालय उपखण्ड अधिकारी अजमेर नए भवन में कक्ष क्रमांक 2 तथा वार्ड संख्या 61 से 80 न्यायालय अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रशासन नए भवन में कक्ष क्रमांक 3 में सम्पादित होगी। तैयारशुदा कमिश्नण्ड मशीनों की सुरक्षित अभिरक्षा, मतदान दलों की रवानगी एवं वोटिंग मशीनों का वितरण, मतदान पश्चात वोटिंग मशीनों का संग्रहण एवं परिणाम की घोषणा, चुनाव प्रमाण पत्र एवं शपथ पत्र का कार्य राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज माखुपुरा रोड अजमेर में किया जाएगा। नगर निगम अजमेर के लिए वोटिंग मशीन के सम्बन्ध में द्वितीय प्रशिक्षण राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज माखुपुरा रोड अजमेर में आयोजित होगा।