चतुर्थ श्रेणी परीक्षा देने आए युवक की मौत, हार्ट अटैक की आशंका
Rajasthan 4th Grade Exam: श्रीगंगानगर जिले में चतुर्थ श्रेणी परीक्षा देने आए एक युवक की मौत हुई है। मृतक हनुमानगढ़ जिले का बताया जा रहा है। युवक परीक्षा देने के बाद अपने साथियों का इंतजार कर रहा था।
जिले से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा देने आए एक युवक की अचानक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, युवक ने सुबह पहली पारी का पेपर दिया था। परीक्षा समाप्त होने के बाद वह आदर्श पार्क में बैठकर अपने दोस्तों का इंतजार कर रहा था, जिनकी परीक्षा दूसरी पारी में थी। इस दौरान अचानक वह बेहोश होकर गिर पड़ा।
मौके पर मौजूद परीक्षार्थियों और लोगों ने तुरंत युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक आशंका हार्ट अटैक की जताई जा रही है। मृतक की पहचान हनुमानगढ़ जिले के बोलावाली गांव निवासी के रूप में हुई है। फिलहाल युवक का शव जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है।
हनुमानगढ़ का रहने वाला था युवक
दरअसल, श्रीगंगानगर में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा में एक युवक की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि सेंटर पर परीक्षा देने के बाद युवक अचानक बेहोश होकर गिर गया. वहीं युवक को फौरन जिला अस्पताल इलाज के लिए लाया गया. लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचान राकेश के रूप में हुई है जो हनुमानगढ़ जिले के बोलालवाली गांव का रहने वाला है. युवक के शव को जिला अस्पताल के मोर्चरी में रखा गया है और परिवार को सूचना दी गई है.
हार्ट अटैक की आशंका
बताया जा रहा है कि युवक परीक्षा देने के बाद सेंटर से निकलकर शहर के आदर्श पार्क में बैठा हुआ था. इसी दौरान युवक अचानक बेहोश हो गया. आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसे मृत घोषित कर दिया गया है. डॉक्टरों ने युवक को हार्ट अटैक आने की आशंका जाहिर की है.
बता दें, परीक्षा का पहला सत्र सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरा सत्र दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगा. पूरे प्रदेश में परीक्षा के लिए कुल 38 जिलों में 1300 केंद्र बनाए गए हैं. अकेले जयपुर में 200 केंद्रों पर 4 लाख 50 हजार अभ्यर्थी परीक्षा देंगे.
