दिव्यांगों सहित कई वर्गों के लिए उपलब्ध है योजनाएं
अजमेर। आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं स्थानीय स्तर पर समाधान और विभिन्न लोक-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मौके पर ही प्रदान करने के लिए मंगलवार 30 जून को भी ग्रामीण एवं शहरी शिविरों के माध्यम से राहत प्रदान की जाएगी। जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु ने बताया कि अभियान के तहत 15 जुलाई तक प्रत्येक ग्राम पंचायत मुख्यालय पर सोमवार से शुक्रवार तक ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मंगलवार 30 जून को उपखण्ड क्षेत्र अजमेर की कायड, अरांई की झीरोता, भिनाय की छछुन्दरा, केकड़ी की सरसड़ी, नसीराबाद की जिलावड़ा, रूपनगढ़ की जाजोता, सरवाड़ की मनोहरपुरा, सावर की आमली, पीसांगन की गोला ग्राम पंचायत में ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार नगरीय निकायों में शहरी सेवा शिविरों का आयोजन वार्डवार किया जाएगा।
20 से ज्यादा विभागों की योजनाओं का मिल रहा लाभ
1. राजस्व विभाग (नोडल विभाग)- भूमि नामांतरण, विभाजन, सीमांकन, किसान गिरदावरी ऐप अपडेट, और जाति/मूल निवास प्रमाण पत्र।
2. पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास विभाग पट्टे जारी करना, जॉब कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY), और स्वच्छ भारत मिशन से जुड़ी सेवाएं।
3. सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग- सामाजिक सुरक्षा पेंशन (वृद्धावस्था, विधवा, दिव्यांग), पालनहार योजना और कन्यादान योजना के आवेदन।
4. महिला एवं बाल विकास विभाग कार्य: प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना और आंगनबाड़ी से जुड़ी सुविधाएं।
5. कृषि एवं सहकारिता विभाग कार्य: किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) और कृषि से जुड़ी सब्सिडी व योजनाओं का लाभ।





