“जय श्रीराम”, आदर्श नगर में आतिशबाजी के बीच धू-धू कर जला 25 फीट का रावण। हौसलों की ऐतिहासिक उड़ान: पैरा खिलाड़ियों ने पदकों से बढ़ाया भारत का मान । दिल्ली में ऋतु बराला से कथित मारपीट का मामला गरमाया, जयपुर में जीरो एफआईआर की मांग पर रातभर डटे कांग्रेस नेता; अशोक गहलोत ने सरकार को घेरा, पुलिस ने दिल्ली में पहले से केस दर्ज होने का दिया हवाला। इक्वाडोर के चर्च में दर्दनाक हादसा, प्रवचन के दौरान पादरी की मौत आप बोल तो पा नहीं रहे, गाना क्या गाएंगे!’ दलेर मेहंदी पर भड़के मंत्री टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा खुलासा: 50 हजार की सुपारी, विदेश में बसाने का लालच और नेपाल भागने की साजिश!

Toggle Test

कैलाश मानसरोवर यात्रा के दौरान मीनाक्षी लेखी घायल

कैलाश मानसरोवर यात्रा के दौरान पूर्व केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी घोड़े से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना तिब्बत के दारचिन क्षेत्र में उस समय हुई जब वह यात्रा के दूसरे दल के साथ थीं और घोड़े पर सवार थीं। गिरने से उनकी कमर में गहरी चोट आई है। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी रीढ़ की हड्डी में चोट की पुष्टि की है।

सूत्रों के अनुसार, उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें तत्काल भारत वापस लाने का निर्णय लिया गया है। रविवार को रेस्क्यू टीम उन्हें वाहन द्वारा लिपुलेख पहुंचाएगी, जहां से पैदल उन्हें नाभीढांग लाया जाएगा। वहां से हेलीकॉप्टर द्वारा उन्हें देहरादून ले जाने की योजना है।

इस बीच, खराब मौसम ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। धारचूला और आसपास के हिमालयी क्षेत्रों में लगातार बारिश हो रही है। यदि मौसम अनुकूल रहा, तो हेलीकॉप्टर रेस्क्यू में कोई बाधा नहीं आएगी।

यात्रा के लिए उत्साहित मीनाक्षी लेखी ने कुछ दिन पहले ही इसे “सौभाग्य” बताया था, लेकिन अब इस दुर्घटना के कारण वे यात्रा पूरी नहीं कर पाएंगी।

sshakti
Author: sshakti

Leave a Comment

और पढ़ें

दिल्ली में ऋतु बराला से कथित मारपीट का मामला गरमाया, जयपुर में जीरो एफआईआर की मांग पर रातभर डटे कांग्रेस नेता; अशोक गहलोत ने सरकार को घेरा, पुलिस ने दिल्ली में पहले से केस दर्ज होने का दिया हवाला।

दिल्ली में ऋतु बराला से कथित मारपीट का मामला गरमाया, जयपुर में जीरो एफआईआर की मांग पर रातभर डटे कांग्रेस नेता; अशोक गहलोत ने सरकार को घेरा, पुलिस ने दिल्ली में पहले से केस दर्ज होने का दिया हवाला।