Toggle Test

ऑनलाइन गेमिंग कानून का ड्रीम स्पोर्ट्स पर बड़ा असर, 95% तक घट गई आय

 

 

 

 

फैंटेसी गेमिंग ऐप ड्रीम11 की मूल कंपनी ड्रीम स्पोर्ट्स ने कहा है कि भारत में नए ऑनलाइन गेमिंग कानून के लागू होने से उसकी आय में करीब 95% की गिरावट आई है। इसके बावजूद कंपनी ने साफ किया कि वह कर्मचारियों की छंटनी नहीं करेगी और अब अपने अन्य ब्रांड्स—FanCode, DreamSetGo, Dream Game Studios और Dream Money—को मजबूत बनाने पर ध्यान देगी।

 

कंपनी ने अपने बयान में कहा,

“हम हमेशा कानून का पालन करते आए हैं और आगे भी करते रहेंगे। नए नियमों से हमें बड़ी आर्थिक चुनौती का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन हमारा लक्ष्य एक मजबूत भारतीय खेल कंपनी बनाना है।”

 

ड्रीम स्पोर्ट्स ने यह भी कहा कि कठिन समय में वह अपनी टीम के साथ खड़ी है और सामूहिक प्रयासों से बिजनेस को नए सिरे से खड़ा करने की योजना बना रही है।

sshakti
Author: sshakti

Leave a Comment