Toggle Test

एक नवंबर के बाद दिव्यांगों के लिए विशिष्टपहचानपत्र देना जरूरी होगा

दिव्यांगों के लिए अब विशिष्टपहचानपत्र देना जरूरी होगा

भर्तियों में दिव्यांग कोटे में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए बोर्ड ने अभ्यर्थियों के लिए विशिष्ट दिव्यांगता प्रमाण पत्र अनिवार्य किया है।

पिछले दिनों ही बोर्ड की 5 भर्तियों में 336 अभ्यर्थियों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र जांच में फर्जी पाए गए थे। सचिव डॉ. भागचंद बधाल ने जारी आदेश में कहा कि दिव्यांगजनों को विभिन्न राजकीय योजनाओं का लाभ देने के लिए भारत सरकार यूडीआईडी कार्ड जारी करती है।

एक नवंबर के बाद दस्तावेज सत्यापन में यह कार्ड दिखाना होगा। जो अभ्यर्थी कार्ड नहीं देंगे उनके दस्तावेज सत्यापन लंबित रखे जाएंगे। दैनिक भास्कर ने 16 फरवरी के अंक में दिव्यांग कोटे में फर्जीवाड़े को उजागर करते हुए खबर प्रकाशित की थी। बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज का कहना है कि एक नवंबर के बाद दस्तावेज सत्यापन व नई भर्ती में आवेदन में विशिष्ट दिव्यांगता प्रमाण पत्र (यूडीआईडी) या इसके लिए किया गया रजिस्ट्रेशन नंबर प्रस्तुत करना होगा। जिसके पास यह कार्ड होगा, उसकी फिर से मेडिकल बोर्ड से जांच नहीं करानी पड़ेगी।

sshakti
Author: sshakti

Leave a Comment