उर्मिला जैसा ग्लैमर लुक चाहिए, तो कुछ इस तरह से पहने ब्लेजर

51 साल की उर्मिला सिर्फ ब्लेजर पहने आईं नजर, भीगी जुल्फों के साथ लगाया ग्लैमर का तड़का, लेटेस्ट लुक ने मचाया धमाल

जब बात ​उर्मिला मातोंडकर की होती है, तो सबसे पहले उनका स्टाइल ही ध्यान में आता है। देसी लुक्स से लोगों के दिल जीतने वाली हसीना का अक्सर ही ग्लैमरस रूप देखने को मिलता है। और, लेटेस्ट तस्वीरों में तो वह कहर ही ढा गईं।

दरअसल उर्मिला मातोंडकर 51 साल की उम्र में भी काफी फिट हैं. तो वो अपना फिट फिगर फ्लॉन्ट करने का कोई मौका नहीं छोड़तीं. एक्ट्रेस फिल्मों से बेशक दूर हों पर लोगों के दिल के अब भी करीब हैं. उर्मिला की आखिरी हिंदी फिल्म ‘ईएमआई’ थी, जो साल 2008 में रिलीज हुई थी. पर उसके बाद वेब सीरीज और मराठी सिनेमा में काम करती दिख चुकी हैं.

फिल्मी सितारे अपनी फिटनेस को लेकर काफी सीरियस रहते हैं. कोई घंटों जिम में बिताते हैं, तो कुछ स्पेशल डाइट फॉलो करते हैं. सिर्फ आज की यंग एक्ट्रेस ही नहीं, बल्कि 90 के दशक की एक्ट्रेस भी इस मामले में कम नहीं हैं. तब फिल्मों से और अब फिटनेस से कड़ी टक्कर दे रही हैं. इसी बीच ‘रंगीला गर्ल’ Urmila Matondkar लाइमलाइट में आ गई हैं. वजह है उनका लेटेस्ट लुक.

51 साल की हसीना की जब से नई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर सामने आई हैं, फैंस उनके दीवाने हो गए हैं। जहां वह सिर्फ ब्लेजर वाली ड्रेस पहने नजर आईं, तो भीगी जुल्फे भी लुक में तड़का लगाने का काम कर गई। तभी तो कुछ ही देर में उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा गईं। अब आप खुद ही देख लीजिए उनका लुक।

ब्लेज़र स्टाइलिंग टिप्स:

सही इनर वियर चुनें:
ब्लेज़र के नीचे एक अच्छी फिटिंग वाली शर्ट, ब्लाउज, या टी-शर्ट पहनें।

एक्सेसरीज का इस्तेमाल करें:
एक अच्छी बेल्ट, स्कार्फ, या ज्वैलरी ब्लेज़र के लुक को और भी बेहतर बना सकती है।

अपने बॉडी टाइप के अनुसार ब्लेज़र चुनें:
सही फिटिंग वाला ब्लेज़र आपके बॉडी टाइप को कॉम्प्लीमेंट करेगा और आपको आत्मविश्वास देगा।

विभिन्न अवसरों के लिए ब्लेज़र को स्टाइल करें:
ब्लेज़र को जींस के साथ कैज़ुअल लुक के लिए या फिर फॉर्मल पैंट के साथ ऑफिस के लिए पहना जा सकता है।

ब्लेज़र के नीचे लेयरिंग करें:
आप ब्लेज़र के नीचे एक स्वेटर या जैकेट भी पहन सकती हैं, खासकर ठंडे मौसम में।

SHUBHDA SHAKTI
Author: SHUBHDA SHAKTI

Leave a Comment

Toggle Dark Mode

Menu