उत्तर भारत में तेज बारिश का अलर्ट, बंगाल में बाढ़ का खतरा बढ़ा

 

 

 

उत्तर भारत में मौसम ने ली करवट। दिल्ली-एनसीआर, यूपी, बिहार, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और पहाड़ी राज्यों में आज और अगले 24 घंटे भारी बारिश, तेज आंधी और बादल फटने की चेतावनी जारी की गई है।

 

मौसम विभाग के अनुसार, महाराष्ट्र, गुजरात, पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में भी भारी बारिश की संभावना है। दिल्ली का तापमान 26°C से 33°C के बीच रहेगा।

 

बंगाल में बाढ़ की आशंका

 

झारखंड में लगातार बारिश के कारण मैथन और पंचेत डैम से 17.78 लाख क्यूसेक पानी बंगाल छोड़ा गया है। केंद्रीय जल आयोग ने बंगाल के निचले इलाकों को सतर्क रहने को कहा है।

 

बिहार में नदियों का रौद्र रूप

 

गंगा और बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा है। गंगा 33 सेंटीमीटर खतरे के निशान से ऊपर बह रही है, जिससे फसलें डूब गई हैं और पशुपालकों का पलायन शुरू हो गया है।

SHUBHDA SHAKTI
Author: SHUBHDA SHAKTI

Leave a Comment

Toggle Dark Mode

Menu