Toggle Test

अलर्ट! इन दो राज्यों में अगले हफ्ते तक मूसलाधार बारिश का कहर”

 

 

 

देशभर में इन दिनों भारी बारिश हो रही है। पहाड़ी राज्यों से लेकर मैदानी इलाकों में बारिश ने कहर बरपाया हुआ है। इस बीच, मौसम विभाग ने उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में अगले सात दिनों के लिए भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

 

 

 

इसमें से उत्तराखंड में 13 अगस्त को बहुत ही ज्यादा बरसात होगी। इसके अलावा, पूर्वी मध्य भारत में 12 अगस्त से बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने वाली है। मध्य प्रदेश, विदर्भ, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना में 12-16 अगस्त के बीच भारी से बहुत भारी बरसात होगी।

 

उत्तर पश्चिम भारत की बात करें तो जम्मू कश्मीर, लद्दाख, गिलगित बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद में 10 और 16 अगस्त, हिमाचल प्रदेश में 10, 15 और 16 अगस्त, पंजाब में 10, 11, 14 और 15 अगस्त, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली में 10, 11 और 13-15 अगस्त के बीच भारी बरसात होने वाली है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की बात करें तो यहां 10 और 16 अगस्त को भारी बरसात होगी। पूर्वी उत्तर प्रदेश में 12 और 15 अगस्त को भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। पूर्वी राजस्थान में 15 और 16 अगस्त को बहुत भारी बरसात होगी।

 

पूर्वोत्तर भारत की बात करें तो अरुणाचल प्रदेश में 10, 11 और 13 अगस्त, असम, मेघालय में 10, 11 और 14 अगस्त, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 10, 13 और 14 अगस्त को भारी बरसात होने वाली है। दक्षिण भारत की बात करें तो तमिलनाडु, रायलसीमा में 10 अगस्त, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में 14-16 अगस्त, साउथ इंटीरियर कर्नाटक में 15 और 16 अगस्त के बीच भारी बारिश होने वाली है। पूर्वी और मध्य भारत की बात करें तो पश्चिमी मध्य प्रदेश में 10, 14 और 16 अगस्त, पूर्वी मध्य प्रदेश में 10-16 अगस्त, विदर्भ में 12, 15 और 16 अगस्त, छत्तीसगढ़ में 12 अगस्त, अंडमान और निकोबार में 11 अगस्त, बिहार में 10-13 अगस्त, ओडिशा में 15 और 16 अगस्त को भारी बारिश होने वाली है।

sshakti
Author: sshakti

Leave a Comment