Toggle Test

अब 12 सितम्बर को नहीं लगेगी लोक अदालत, निकाय चुनाव के कारण बदली तिथि

अजमेर। राजस्व न्यायालयों में 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तिथि में परिवर्तन किया है। अब राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 10 अक्टूबर को किया जाएगा। राजस्थान राजस्व मंडल अजमेर के निबंधक महावीर प्रसाद ने बताया कि मंडल द्वारा राज्य के विभिन्न स्तरों के राजस्व न्यायालयों के पीठासीन अधिकारियों को जारी पत्र के अनुसार नगर निकाय आम चुनाव के मद्देनजर राष्ट्रीय लोक अदालत की पूर्व निर्धारित तिथि को पुनर्निर्धारित किया गया है। अब राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन शनिवार, 10 अक्टूबर को किया जाएगा। सभी राजस्व न्यायालयों को राष्ट्रीय लोक अदालत से संबंधित आवश्यक कार्यवाही समय पर पूर्ण करने तथा निर्धारित दिशा-निर्देशों की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। बार एसोसिएशन से संबंधित पक्षकारों के प्रकरणों को अधिक से अधिक संख्या में लोक अदालत में सूचीबद्ध करवाने के लिए आवश्यक सहयोग प्रदान करने का अनुरोध किया है।

Amit
Author: Amit

Leave a Comment