जी, सुना क्या ?? B.P. और Blood Sugar, दिव्यांगजन के लिए कितना बड़ा ख़तरा,कैसे करें बचाव । जी, सुना क्या ?? H1N1 का बढ़ता वार! क्या फिर मंडरा रहा महामारी का खतरा? कोविड जैसे लक्षणों ने बढ़ाई चिंता, जानिए 6 जरूरी सवालों के जवाब समाज ने जिनका किया बहिष्कार, SHUBHDA ने उन्हें दिया सम्मान और जीने का हौसला जी, सुना क्या ?? iPhone बना आखिरी चिंगारी? महाराष्ट्र में तीन मौतों के पीछे सामने आए कई चौंकाने वाले कारण जी,सुना क्या ??कसोल की वादियों में छिपे हैं ये अनदेखे ठिकाने! नामी होटल व्यवसायी ने खोले पार्वती घाटी के खूबसूरत राज जी, सुना क्या ?? राजस्थान में बदलने जा रहे शादी से विरासत तक के नियम! दूसरी शादी पर रोक, लिव-इन का हिसाब और बेटियों को संपत्ति में बराबर हक

Toggle Test

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी जनता को देंगे विकास की सौगात, विभिन्न विकास एवं लोकार्पण कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

अजमेर, 26 जून। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी 26 जून से 28 जून तक अजमेर शहर में आयोजित विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक एवं विकास कार्यों के शुभारम्भ तथा लोकार्पण कार्यक्रमों में भाग लेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी 26 जून को पृथ्वीराज नगर स्थित सतगुरु इंटरनेशनल स्कूल के आगाज ऑडिटोरियम में आयोजित राजस्थान पत्रिका इग्नाइटर्स अवार्ड-2026 समारोह में शामिल होंगे। इसके पश्चात सायं 5 बजे वार्ड संख्या 16 स्थित सोनी मोहल्ला वाल्मिकी बस्ती के पीछे नाली निर्माण कार्य तथा ऊसरी गेट स्थित रामायण मण्डल सड़क निर्माण कार्य के शुभारम्भ कार्यक्रम में भाग लेंगे। सायं 7 बजे वे वरुण सागर रोड स्थित विनायक विहार कॉलोनी विकास समिति द्वारा विनायकेश्वर महादेव मंदिर परिसर में आयोजित सम्मान समारोह में उपस्थित रहेंगे। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी 27 जून को प्रातः 9 बजे वरुण सागर के डिसिल्टिंग कार्य का शुभारम्भ करेंगे। इसके बाद प्रातः 11 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र माकड़वाली में आयोजित कार्यक्रम में डीएमएफटी मद से स्वीकृत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र माकड़वाली, पुलिस लाइन एवं वैशाली नगर के लिए पोर्टेबल एक्स-रे मशीनों का लोकार्पण करेंगे। इसके पश्चात सायं 5 बजे वे वार्ड संख्या 73 की राजीव कॉलोनी में बालकिशन शर्मा के मकान से धनजी के मकान तक नाली एवं सड़क निर्माण कार्य का शुभारम्भ करेंगे। इसके उपरांत सायं 6 बजे ऋषभ नगर विकास समिति द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में भाग लेंगे तथा सायं 7.30 बजे लोंगिया ग्राउंड में हाई मास्ट लाइट के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी 28 जून को प्रातः 11 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कस्तूरबा, मदार गेट में आयोजित कार्यक्रम में डीएमएफटी मद से स्वीकृत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कस्तूरबा एवं डिग्गी बाजार क्षेत्र के लिए पोर्टेबल एक्स-रे मशीनों का लोकार्पण करेंगे।

sshakti
Author: sshakti

Leave a Comment

और पढ़ें