Toggle Test

दिव्यांग कलाकार ने बनाई लाख रुपये के नोटों से ऊंची गणेश प्रतिमा

21 लाख रुपये के नोटों से बनाई 12 फुट ऊंची गणेश प्रतिमा, दिन-रात की गई रखवाली

महाराष्ट्र के अकोला शहर में 21 लाख रुपए के करंसी नोटों से बनी गणपति की 12 फुट ऊंची प्रतिमा आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। दिव्यांग कलाकार टिल्लू तावड़ी ने एक रुपए, 10 रुपए,…

महाराष्ट्र के अकोला शहर में 21 लाख रुपए के करंसी नोटों से बनी गणपति की 12 फुट ऊंची प्रतिमा आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

दिव्यांग कलाकार टिल्लू तावड़ी ने एक रुपए, 10 रुपए, 100, 200, 500 और 2000 रुपए के नोटों से यह प्रतिमा बनाई है। प्रतिमा वीर भगत सिंह गणेश उत्सव मंडल में रखी गई है।

तावड़ी ने पीटीआई भाषा को बताया कि उन्होंने यह प्रतिमा तीन दिन में बनाई है।

उन्होंने कहा, ”प्रतिमा पूरी तरह से प्रकृति के अनुरूप है। इस बात का पूरा ध्यान रखा गया है कि किसी भी करंसी नोट को कोई नुकसान नहीं पहुंचे।

उन्होंने बताया कि 21 लाख रुपए के नोटों से बनाई गई प्रतिमा की रखवाली पुलिस दिन-रात कर रही है।

बृहस्पतिवार को अनंत चतुर्दशी के दिन गणपति प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाता है लेकिन नोटों से बनी प्रतिमा का विसर्जन नहीं किया जाएगा

sshakti
Author: sshakti

Leave a Comment

और पढ़ें

“नई कार की डिलीवरी लेने से पहले चेक करें ये 7 चीजें: कहीं आपको पुराना स्टॉक या खराब गाड़ी तो नहीं थमाई जा रही?” हाल की PDI गाइड भी VIN, manufacturing period, tyres, fluids, electronics और documents की जांच को प्रमुख बिंदु मानती हैं। “

“नई कार की डिलीवरी लेने से पहले चेक करें ये 7 चीजें: कहीं आपको पुराना स्टॉक या खराब गाड़ी तो नहीं थमाई जा रही?” हाल की PDI गाइड भी VIN, manufacturing period, tyres, fluids, electronics और documents की जांच को प्रमुख बिंदु मानती हैं। “