
ऑनलाइन करा सकते हैं अंग उपकरण और मुख्यमंत्री स्कूटी योजना के आवेदन
के निर्देश दिए। जिला कलक्टर लोक बन्धु ने कहा कि ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविर आमजन के कार्यों को द्रुत गति से करवाने के लिए आयोजित हो रहे है। इनके माध्यम से अधिकतम व्यक्तियों को लाभान्वित करने के प्रयास होने चाहिए। शिविरों में अधिकतम व्यक्ति भाग लेने चाहिए। इसके लिए प्री कैम्प गतिविधियां आयोजित करें। पट्टों के लिए प्रक्रिया प्री कैम्प में पूरी कर लें। इससे लाभार्थियों के संख्या बढ़ेगी। प्राप्त आवेदनों पर आपत्तियों का प्रकाशन तत्काल कर दें। इससे कैम्प के दौरान पट्टा वितरण किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि घुमन्तु अर्धघुमन्तु के लिए आबादी विस्तार में से भूमि दे। आबादी भूमि नहीं होने की स्थिति में भूमि आरक्षित करवाकर आवटंन की प्रक्रिया आरम्भ करें। मुख्यमंत्री घुमन्तु आवास योजना के सर्वे करवाकर प्रात्र व्यक्तियों के आवेदन कराएं। पूर्व के आवेदन भी निस्तारित हो। वन भूमि पर से अतिक्रमण चरणों में हटायें। वन भूमि पर अवैध खनन रोका जाए। उन्होंने कहा कि नगरीय निकाय नियमानुसार पट्टे देना सुनिश्चित करें। इसके लिए साप्ताहिक कार्य योजना बनाई जाए। पुराने प्रकरणों को भी ऑनलाइन कर निस्तारित करावें। सार्वजनिक शौचालयों की सफाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि म्यूटेशन, सीमाज्ञान, आपसी बंटवारा, रास्ते, अतिक्रमण जैसे कार्य प्री कैम्प से आरम्भ कर कैम्प के दिन निस्तारित करे। एनसीडी स्क्रीनिंग की संख्या बढ़ाने की आवश्यकता है। राजीविका के माध्यम से नए स्वयं सहायता समूहों का गठन किया जाए। पुराने समूह भी सक्रिय रहे। सभी समूहों के खाते खोले जाए। आवास सहायक के रूप में नियुक्त स्वयं सहायता समूह के सदस्यों की संख्या बढ़ाई जाए। समस्त प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के लाभार्थियों की फॉर्मर रजिस्ट्री बननी चाहिए। राजस्व न्यायालयों के प्रकरणों से सम्बन्धित कार्य भी शिविर से पहले निपटाए।WhatsApp us