Toggle Test

जन्मदिन पर दिव्यांग आश्रम को दिया एक महीने का

वक्ता मंच की अनुकरणीय पहल: लेखिका काव्या राजीव के जन्मदिन पर दिव्यांग आश्रम को दिया एक महीने का राशन

प्रदेश की प्रतिष्ठत सामाजिक संस्था वक्ता मंच के कार्यकर्ताओ ने दलदल सिवनी स्थित दिव्यांग आश्रम पहुंचकर आश्रम के संचालक एवं रहवासियों से मुलाकात की।

प्रदेश की प्रतिष्ठत सामाजिक संस्था वक्ता मंच के कार्यकर्ताओ ने दलदल सिवनी स्थित दिव्यांग आश्रम पहुंचकर आश्रम के संचालक एवं रहवासियों से मुलाकात की। जन सामर्थ्य कल्याण समिति ने राकेश सिंग ठाकुर के नेतृत्व में संचालित इस आश्रम में दिव्यांग लोगों के आवास, प्रशिक्षण एवं गृह उद्योग संचालन की व्यवस्था है । इस केंद्र की ओर से विभिन्न व्यावसायिक संगठनों व शासकीय योजनाओं के माध्यम से दिव्यागों के लिये रोज़गार की व्यवस्था भी कराई जाती है।

युवा लेखिका काव्या राजीव के जन्मदिन के अवसर पर उनके अभिभावकों ने इस केंद्र में एक माह का राशन प्रदान किया गया। इस अवसर पर आयोजित एक संक्षिप्त किंतु प्रेरणास्पद कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जीएसटी कमिश्नर एम राजीव थे। उन्होंने अपने प्रेरणास्पद वक्तव्य में दिव्यांगजनो को जीवन संघर्ष में आगे बढ़ने प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम को वक्ता मंच के अध्यक्ष राजेश पराते, संयोजक शुभम साहू, उपाध्यक्ष दुष्यंत साहू, संरक्षिका ज्योति शुक्ला के साथ परम कुमार, अभिषेक श्रीवास्तव एवं सिंधु झा ने भी संबोधित किया।

sshakti
Author: sshakti

Leave a Comment