जी, सुना क्या ?? अब तकनीक बनेगी आंखें! 10 लाख दृष्टिबाधितों को आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य । जी, सुना क्या ?? “अजमेर में फैशन का जलवा, नारी शक्ति का सम्मान ! स्मिता अग्रवाल की पहल पर 12 अक्टूबर को सजेगा भव्य उत्सव” जी, सुना क्या ?? “दिव्यांगों के हक का सौदा! 27 फर्जी प्रमाणपत्र बरामद, नौ गिरफ्तार” दयानन्द महाविद्यालय में वन्यजीव सप्ताह का समापन, विद्यार्थियों ने दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश हार्ट अटैक में दो घंटे की देरी पड़ सकती है जिंदगी पर भारी! क्या समय पर इलाज से बच सकती है जान? बच्चों की सुरक्षा पर मेटा का बड़ा एक्शन: भारत में 53 लाख आपत्तिजनक कंटेंट पर कार्रवाई, AI से कसेगा शिकंजा

Toggle Test

गणेश चतुर्थी पर बनाएं हेल्दी मोदक खास दिव्यांगजन और बुजुर्ग के लिए

बिना चीनी कैसे बनाएं मोदक? जानें गणेश चतुर्थी के लिए ये हेल्दी शुगर फ्री ऑप्शन

गणेश चतुर्थी पर हर घर में मोदक जरूर बनते हैं। ऐसे में आज जानेंगे बिना चीनी के आप किन चीजों से मोदक बना सकते हैं जो कि स्वाद में मीठा हो पर शुगर सेंसिटिव हर व्यक्ति के लिए हेल्दी है।

गणेश चतुर्थी इस साल का त्योहार दो दिन मनाया जा रहा है क्योंकि चतुर्थी तिथि कल यानी 26 अगस्त को 2 बजे शुरू है और 27 अगस्त को शाम 3:44 तक है। इसलिए कुछ लोग व्रत और गणेश स्थापना मंगलवार भी कर रहे हैं तो कुछ लोग गणेश जी की स्थापना और पूजा 27 अगस्त यानी बुधवार को करेंगे। गणेश चतुर्थी की पूजा में भगवान गणेश को लोग मोदक का भोग जरूर लगाते हैं और इसलिए इन दिनों घरों में तरह-तरह के पारंपरिक मोदक बनाए जाते हैं। लेकिन, आज हम बात करेंगे कि बिना चीनी के आप मोदक कैसे बना सकते हैं क्योंकि आजकल मोटापा, डायबिटीज और शुगर सेंसिटिविट लोग चीनी के सेवन से बचते हैं।

बिना चीनी कैसे बनाएं मोदक-

प्रिया पालीवाल बताती हैं कि ”गणेश चतुर्थी के दौरान मोदक बनाते समय चीनी की जगह कुछ स्वास्थ्यवर्धक विकल्पों का इस्तेमाल करना बेहतर होता है। चीनी की अधिक मात्रा से वजन बढ़ने, ब्लड शुगर बढ़ने और डायबिटीज जैसी समस्याएं हो सकती हैं।” इसलिए आप चीनी की जगह मोदक बनाने के लिए इन चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। जैसे कि

बिना चीनी कैसे बनाएं मोदक? जानें गणेश चतुर्थी के लिए ये हेल्दी शुगर फ्री ऑप्शन

गणेश चतुर्थी पर हर घर में मोदक जरूर बनते हैं। ऐसे में आज जानेंगे बिना चीनी के आप किन चीजों से मोदक बना सकते हैं जो कि स्वाद में मीठा हो पर शुगर सेंसिटिव हर व्यक्ति के लिए हेल्दी है।

गुड़ के मोदक

चीनी की जगह आप गुड़ के मोदक बनाकर खा सकते हैं। हालांकि, आप गुडुची मोदक बनाकर खा सकते हैं जिसे बनाने के लिए चावल का आटा और नारियल कद्दूकर करके खा सकते हैं। इसके अलावा आप बाकी रहत के मोदक बनाने के लिए भी गुड़ का इश्तेमाल कर सकते हैं। गुड़ में आयरन और अन्य मिनरल्स होते हैं, जो शरीर के लिए जरूरी हैं, जबकि शहद में एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं जो रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करते हैं।

शहद का इस्तेमाल करें

गुड़ के अलावा आप शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं जो कि नेचुरल शुगर की तरह काम करता है। शहद, एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर है जो कि आपको सेहत से जुड़ी कई समस्याओं से बचा सकता है। साथ ही डायबिटीज के मरीज भी शहद वाले इस मोदक का सेवन कर सकते हैं।

मेपल सिरप

मेपल सिरप भी एक अच्छा विकल्प है क्योंकि इसमें प्राकृतिक मिठास होती है और यह प्रोसेस्ड चीनी से बेहतर माना जाता है। आपको इस मोदक को खाकर वेट बढ़ने यामोटापे की भी चिंता नहीं होगी। मोदक के अलावा आप बाकी मिठाइयों को बनाने के लिए भी मेपल सिरप का इस्तेमाल कर सकते हैं।

मावा मोदक

कुछ नहीं तो आप सीधे मावा से मोदक बना सकते हैं जिसमें कि आपको चीनी नहीं मिलाना है। बस आप कड़ाही में घी डालें, मावा डाल लें और इलायची पीकर मिला लें। मावा को अच्छी तरह से भून लें और फिर सीधे इसी के मोदक बना लें। आपको इसमें चीनी या कुछ अन्य चीजों को डालने की जरूरत नहीं है।

इसके अलावा, आप गुड़ और शहद के मिश्रण का भी इस्तेमाल कर सकते हैं, जिससे मोदक का स्वाद भी अच्छा होगा और यह सेहत के लिए भी हितकारी रहेगा। ये धीरे-धीरे पचते हैं और ब्लड शुगर को अचानक नहीं बढ़ाते, इसलिए ये डायबिटीज और मोटापे से बचाव में मदद करते हैं। हालांकि, इन विकल्पों का भी सीमित मात्रा में ही सेवन करना चाहिए। घर पर बनाते समय, मिठास कम करने की कोशिश करें और प्राकृतिक सामग्री का उपयोग बढ़ाएं। इस तरह, आप स्वादिष्ट और स्वस्थ मोदक बना सकते हैं जो परंपरा और स्वास्थ्य दोनों का ध्यान रखता है।विटामिन और फ़ूड सप्लीमेंट खरीदें

ड्राई फ्रूट्स मोदक

ड्राई फ्रूट्स मोदक काफी टेस्टी होते हैं और इन्हें बनाने के लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की भी जरूरत नहीं है। बस आप ड्राई फ्रूट्स को पीस लें और फिर खजूर के पेस्ट में इसे मिला लें। फिर इससे मोदक बनाएं जो कि मीठा भी होता है और इसे खाने के दूसरे नुकसान भी नहीं होते हैं।

sshakti
Author: sshakti

Leave a Comment

और पढ़ें