Toggle Test

आज किसी को मिलेगा नारियल, किसी को गुब्बारा, किसी को सीटी, अभ्यर्थियों को आवंटित होंगे चुनाव चिह्न

नगरीय निकाय आम चुनाव-2026

अजमेर। नगरीय निकाय आम चुनाव- 2026 के अन्तर्गत जिले के 315 शहरी वार्डों के निर्वाचन के लिए शुक्रवार 4 सितम्बर को अभ्यर्थियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अभिषेक गोयल ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग राजस्थान द्वारा निर्धारित कार्यक्रमानुसार जिले के नगर निकाय आम चुनाव-2026 के तहत निर्वाचन दो चरणों में करवाया जाएगा। नगर निकाय आम चुनाव प्रथम चरण में 9 सितम्बर को नगर पालिका पीसांगन के 25, नसीराबाद के 20, केकड़ी के 40, सरवाड़ के 25, टांटोटी के 20 तथा सावर के 20 वार्डों में चुनाव होगा। इसी प्रकार द्वितीय चरण में 11 सितम्बर को अजमेर नगर निगम के 80, किशनगढ़ नगर परिषद के 60 तथा पुष्कर नगर परिषद 25 वार्डों में मतदान होगा।

उन्होंने बताया कि दोनों चरणों के लिए समय सारणी निर्धारित की गई है। इसके अनुसार नगर निकाय निर्वाचन के लिए अभ्यर्थियों को चुनाव प्रतीकों का आवंटन एवं चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन कार्य रिटर्निंग अधिकारी द्वारा 4 सितम्बर को अपरान्ह 3 बजे के बाद किया जाएगा। ईवीएम के द्वितीय रेण्डमाईजेशन का कार्य प्रभारी अधिकारी ईवीएम प्रकोष्ठ एवं संबंधित रिटर्निंग अधिकारी द्वारा 5 सितम्बर को किया जाएगा। प्रभारी अधिकारी मतदान दल गठन प्रकोष्ठ द्वारा प्रथम चरण के मतदान दलों का तृतीय रेण्डमाईजेशन का कार्य 7 सितम्बर को तथा द्वितीय चरण मतदान दलों का तृतीय रेण्डमाईजेशन का कार्य 9 सितम्बर को किया जाएगा।उन्होंने बताया कि प्रथम चरण के मतदान दलों का अन्तिम प्रशिक्षण, ईवीएम एवं सामग्री वितरण तथा मतदान दलों की रवानगी का कार्य प्रभारी अधिकारी मतदान दल गठन एवं प्रशिक्षण, निर्वाचन सामग्री व कानून व्यवस्था प्रकोष्ठ एवं संबंधित रिटर्निंग अधिकारी द्वारा 8 सितम्बर को किया जाएगा। इसी प्रकार द्वितीय चरण मतदान के दलों का अन्तिम प्रशिक्षण, ईवीएम एवं सामग्री वितरण तथा मतदान दलों की रवानगी का कार्य प्रभारी अधिकारी मतदान दल गठन एवं प्रशिक्षण, निर्वाचन सामग्री व कानून व्यवस्था प्रकोष्ठ एवं संबंधित रिटर्निंग अधिकारी द्वारा 10 सितम्बर को किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि मतगणना दलों का प्रशिक्षण कार्य प्रभारी अधिकारी मतगणना दल गठन एवं प्रशिक्षण प्रकोष्ठ द्वारा 12 सितम्बर को किया जाएगा। मतगणना कार्य सम्पादित किए जाने का कार्य संबंधित रिटर्निंग अधिकारी द्वारा 14 सितम्बर को किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि अध्यक्षीय पदों के लिए नगर निकाय निर्वाचन के लिए निर्वाचित सदस्यों को बैठक का नोटिस उपलब्ध कराते हुए प्राप्ति रसीद प्राप्त करना (लोक सूचना) का कार्य संबंधित रिटर्निंग अधिकारी द्वारा 15 सितम्बर को किया जाएगा। नामांकन पत्रों को प्रस्तुत करने की अन्तिम तिथि 16 सितम्बर रहेगी। नामांकन पत्रों के संवीक्षा की तिथि का कार्य संबंधित रिटर्निंग अधिकारी द्वारा 17 सितम्बर को किया जाएगा। अभ्यर्थिता वापस लेने की अंतिम तिथि 18 सितम्बर अपरान्ह 3 बजे तक रहेगी। चुनाव चिन्हों के आवंटन का कार्य संबंधित रिटर्निंग अधिकारी द्वारा 18 सितम्बर को किया जाएगा। मतदान 21 सितम्बर को प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक किया जाएगा। मतगणना 21 सितम्बर को मतदान समाप्ति के तुरन्त पश्चात होगी।

उन्होंने बताया कि इसी प्रकार उपाध्यक्षीय पदों के लिए निर्वाचन का कार्य 22 सितम्बर को संबंधित रिटर्निंग अधिकारी द्वारा किया जाएगा। बैठक का प्रारम्भ प्रातः 10 बजे से होगा। नामांकन पत्रों का प्रस्तुतिकरण प्रातः 11 बजे तक किया जा सकता है। नामांकन पत्रों की संवीक्षा प्रातः 11.30 बजे से होगी। अभ्यर्थिता वापसी का समय दोपहर 2 बजे तक रहेगा। मतदान यदि आवश्यक हुआ तो दोपहर 2.30 से सायं 5 बजे तक होगा। मतगणना का कार्य मतदान समाप्ति के तुरन्त पश्चात किया जाएगा।

Amit
Author: Amit

Leave a Comment