Toggle Test

पंचशील में पहुंची स्वीप टीम लोगों को बताया मतदान महत्त्व

अजमेर। जिले में होने वाले नगर निकाय आम चुनाव के लिए मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत अजमेर उत्तर में एडीएम शहर प्रवीण कुमार द्वारा तहसीलदार पूजा यादव के निर्देशन में स्वीप टीम का गठन किया है। सोमवार को ऋतु चौहान और गरिमा अग्रवाल द्वारा राजकीय शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पंचशील अजमेर में मतदाता शपथ दिलवाई गई। इसके अलावा पंचशील क्षेत्र में रहने वाले आमजन एवं दुकानदारों से संपर्क कर, उन्हें मतदान का महत्व समझाते हुए अपना वोट आवश्यक रूप से देने के लिए प्रेरित किया। इसमें मेडिकल ऑफिसर डॉ. शिखा माथुर, योगेन्द्र चौहान, डॉ. अनुलता, डॉ. सुरभि, नर्सिंग इंचार्ज अभिलाषा पाराशर, नाईदा, रितिका, पूजा रावत, नीतू शर्मा सहित अन्य सभी ने भाग लिया और अवश्य मतदान करने की शपथ ली।

Amit
Author: Amit

Leave a Comment