अजमेर। नगर निगम चुनाव को लेकर पार्षद पद के लिए नामांकन के लिए 31 अगस्त अंतिम दिन है। अंतिम दिन नजदीक आने के बाद भी अब तक भाजपा और कांग्रेस ने अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जारी नहीं की है। हालाँकि सूची जारी नहीं होने के बावजूद कांग्रेस से 13 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए हैं, वहीं भाजपा से फिलहाल एक ने भी नामांकन दाखिल नहीं हुआ है। कांग्रेस से 1 बनवारीलाल, 12 संगीता, 13 खुशनूर खानम,14 वसीम मोहम्मद, 23 नीलम सियोल, 30 बालकिशन शर्मा, 32 खुशनुमा परवीन, 39 सरजू देवी व सीमा, 43 काजल यादव, 45 खेमचंद, 47 तरुणा ने फॉर्म दाखिल किया। हालाँकि बनवारीलाल शर्मा ने निर्दलीय भी फॉर्म भरा है। निर्दलीय के रूप में 4 हेमलता गहलोत, 5 गोजुदेवी, 13 अहमद हुसैन, 22 दीपेश हरियाला, 28 संजय वर्मा, 33 उम्मेदसिंह, 43 निर्मला जाटव, 52 गोविंद, 57 प्रियंका, 76 पूजा तोलानी ने नामांकन किया। राजनितिक पार्टियों को बगावत का डर हैं। इस उन्होंने लिस्ट जारी नहीं की हैं। पार्टियां निर्वाचन अधिकारी को सीधे अपने प्रत्याक्षियों की लिस्ट देंगे।





