Toggle Test

टिकट मांगना सबका अधिकार, लेकिन मिलेगा किसी एक को ही, इसलिए जिसे मिले उसे जिताये- डोटासरा

अजमेर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के नगर निकाय चुनाव में एक जुट होने का आव्हान किया है। वह एक कार्यक्रम में भाग लेने अजमेर आये थे। अजमेर आगमन पर अजमेर शहर कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ राजकुमार जयपाल के नेतृत्व में घूघरा स्थित एक रिसॉर्ट के बाहर सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कार्यकर्ताओं से कहा कि चुनाव एकजुट  होकर लड़ना है। टिकट मांगना आपका अधिकार है। लेकिन मिलेगा किसी एक को ही। टिकट मिलने पर एक जुट होकर चुनाव लड़े और पार्टी के उम्मीदवार को जिताए। इससे पहले  नगर निगम चुनाव में कांग्रेस टिकट मांगने वाले प्रत्याशियों ने ढोल धर्म को जेसीबी से फूल वर्ष करके स्वागत किया। इस दौरान पूर्व विधायक  डॉ श्रीगोपाल बाहेती, महेंद्र सिंह रलावता ,द्रौपदी कोली, महेंद्र चौधरी, फखरे मोईन, विवेक पाराशर, शैलेश गुप्ता, नौरत गुर्जर, अमित गर्ग, चंद्रशेखर बालोटिया, गजेंद्र रलावता, नवीन कच्छावा, हेमंत जोधा, ईश्वर राजोरिया, शैलेंद्र अग्रवाल, चंदन सिंह, लक्ष्मी धौलखेड़िया, वाहिद मोहम्मद, लक्ष्मी बुंदेल, देशराज मेहरा, मुकेश पंवार, सुमित मित्तल, चंद्रेश सुनिया, हरपाल छाबड़ा, परवेज खान, मनीष सेन, हरिप्रसाद जाटव, मुकेश ढेनवाल, योगेश जाटोलिया, वासदेव चांदवानी, दीनदयाल शर्मा, मुकेश यादव, मुकेश सबलानिया, सर्वेश पारीक, हेमराज खारोंलिया सहित अन्य उपस्थित रहे।

Amit
Author: Amit

Leave a Comment

और पढ़ें