Toggle Test

मानसून फेस्ट-2026 में उमड़ी महिलाएं, डिप्टी CM ने खाये पानी पताशे, विधायक भदेल के साथ झूले का लिया आनंद

नारी शक्ति का अद्भुत संगम बना ‘मातृशक्ति मानसून फेस्ट-2026’

अजमेर। सावन के उल्लास और उत्साहपूर्ण वातावरण के बीच रविवार को डीएवी कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित मातृशक्ति मानसून फेस्ट-2026 में महिलाओं और बच्चों ने बड़ी संख्या में उत्साहपूर्वक भाग लिया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, पारंपरिक परिधानों, प्रतियोगिताओं, स्वदेशी उत्पादों की स्टॉल्स तथा विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों से सजा यह आयोजन महिलाओं की प्रतिभा और सामाजिक सहभागिता का आकर्षक मंच बना।
मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी, सांसद मंजू शर्मा, विधायक कल्पना देवी, विधायक लाडपुरा, राखी राठौड, पारूल नैयर, पूजा अग्रवाल, प्रीति चौधरी, आयुषी, पल्लवी एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों का मंच पर पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर अजमेर दक्षिण विधायक अनीता भदेल ने अतिथियों का स्वागत किया।
सावन के उल्लास में रंगे कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी, मंजू शर्मा के साथ सभी अन्य अतिथियों ने झूलो का आनंद लिया। अतिथियों ने पारंपरिक स्वाद पानी-पताशे का भी आनंद लिया, जिससे आयोजन में सावन की मस्ती और आत्मीयता का रंग और गहरा हो गया। आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम में लगभग 20 से 25 हजार महिलाओं की सहभागिता रही। फेस्ट में लहरिया फैशन शो, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, खेलकूद एवं मनोरंजक प्रतियोगिताएं, स्वरोजगार एवं स्वदेशी उत्पादों की स्टॉल्स, स्वास्थ्य एवं विधिक जागरूकता शिविर तथा बच्चों के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया। कार्यक्रम में उपस्थित उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने महिलाओं की बड़ी भागीदारी पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि आज अजमेर में मातृशक्ति का जो उत्साह और जोश देखने को मिल रहा है, वह वास्तव में बेहद खुशी देने वाला है। सावन की फुहारों, लहरिये की रंगत और हमारी समृद्ध संस्कृति के बीच हजारों बहनों की मुस्कान इस आयोजन को खास बना रही है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ मनोरंजन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि महिलाओं के हुनर, उनकी प्रतिभा और आत्मविश्वास को सामने लाने का खूबसूरत मंच है। अनीता भदेल द्वारा आयोजित मातृशक्ति मानसून फेस्ट में महिलाओं की इतनी बड़ी भागीदारी अपने आप में इसकी सफलता की कहानी कहती है।

महिलाओं की प्रतिभाओं को मिला मंच- MLA भदेल

अजमेर दक्षिण विधायक अनीता भदेल ने कहा कि मातृशक्ति मानसून फेस्ट केवल एक मेला या कार्यक्रम नहीं, बल्कि हमारी बहनों-बेटियों के हुनर, हौसले और आत्मविश्वास का जश्न है। आज यहां इतनी बड़ी तादाद में मातृशक्ति का जुटना अपने आप में बड़ी बात है। उन्होंने कहा कि “म्हारी बहन-बेटियां आगे बढ़ें, खुश रहें और अपने हुनर से नाम रोशन करें यही इस फेस्ट की सबसे बड़ी खुशी है।” यहां आई हजारों महिलाओं की मुस्कान और उनका उत्साह ही इस आयोजन की असली कामयाबी है। मातृशक्ति मजबूत होगी तो घर भी मजबूत होगा, समाज भी और हमारा राजस्थान भी।

फैशन शो प्रतियोगिता के प्रतिभागियों का लक्की ड्रॉ

फेस्ट का एक प्रमुख आकर्षण लक्की ड्रॉ रहा। लक्की ड्रॉ के माध्यम से प्रतिभागियों को विभिन्न पुरस्कार प्रदान किए गए,लहरिया मिस लहरिया किरण रावत, प्रथम पलक गोस्वामी, द्वितीय जिया कँवर, तृतीय आरती दोतानिया रहे । लहरिया सांत्वना में पूजा ओहरी, अंकिता, नीलम तंवर, देव्यांशी, लक्ष्मी, कीर्ति, स्नेहल चौहान, अनीता जैन, ममता बकोलिया, पल्लवी रहें। ब्राइडल में मिस ब्राइडल चंद्रकांता, प्रथम भावना गहलोत, द्वितीय शिखा साँखला, तृतीय संगीता मौर्य रहे। ब्राइडल सांत्वना पुरस्कार प्रज्ञा गौड़, प्रियंका सोनी, कणिका शर्मा, दीक्षा, मनीषा राजोरिया, प्रतीक्षा नागर, कविता कोमल, पूजा रावत, सोना थोरानी, पूनम आज़ाद रहे। ट्रेडिशनल,मिस ट्रेडिशनल यामिनी शर्मा, प्रथम विशाखा साँखला, द्वितीय पूर्णिमा शर्मा, तृतीय अंजलि धीरज गोड़ीवाल रहें। ट्रेडिशनल सांत्वना में निशा बोहरा, मंसूरी सैनी, गुनगुन सैनी, कोमल सांवरिया, कर्मा चौधरी, कामना रावत, पूजा, धनुश्री बरोलिया, अंतिमा सैनी, ख़ुशी रहे। रिश्ते प्रतियोगिता में अनमोल रिश्ता में कामिनी , एंजेलिना, प्रथम गीता व हितांशी, द्वितीय दीपमाला व ऐश्वया, तृतीय पूजा व वंशी रहे। रिश्ते सांत्वना में दिव्यांशी, सुनीता, प्रिया सारस्वत, ललिता उपाध्याय, रेखा परिहार, पदमा, भव्या शर्मा, सुनीता शर्मा, इन्दु, आशा,शिवानी टांक, ख़ुशबू गहलोत, निधि चौहान, दिविशा, सुनीता, ख़ुशी, पूनम गिरी, अमीषा, अर्पणा, अनीता भट्ट रहे। रिश्ते सास बहू प्रतियोगिता में लक्की ड्रॉ में ख़ुशी साँखला व सुमित्रा चौहान रहीं। लकी ड्रा सांत्वना में सोना गुर्जर, यशस्वी चौहान, उषा राठौड़, कुमारी भोली पवार, प्रियंका बारोलिया रही। तृतीय 5100 के लिए सिया सारू, द्वितीय 11 हज़ार कार्तिक, एवं प्रथम ई बाइक लक्ष्मी देवी को मिली।

इन्होंने संभाली व्यवस्था

आयोजन में सीमा गोस्वामी, मंजू शर्मा, मोनिका  सांखला, बीना टांक, रिना कुशवाहा, रोशनी माखीजानी, मीता सिंह, कृष्णा सोनी, पुष्पा बिस्ट, सुनिता राठौड, लक्ष्मी चौहान, सुलोचना शर्मा, इंदू शर्मा, मधु शर्मा, अल्का शर्मा, भावना चौहान, रोशन राठौड, गीता जांगिड, मंजू ओझा, मनीषा गौड,,काजल जेठवानी, रितु जोनवाल, ज्योति लालवानी, दुर्गा माहीच, सम्पत भाटी, संतोष मोर्य, माया फुलवारी, निक्की जैन, अनिता अन्ना, मोनिका ढलवाल, मालती रावत, सीमा शर्मा, लता शर्मा, रेनु चौहान, बबीता, नीता शर्मा, आशा, सीलम बैरवा, अंजना शेखावत, तारा राजपुरोहित, रमा यादव, हेमलता खत्री, किरण तुनगरिया, कृष्णा सुचेता, रेनु शर्मा, मोनिका सुईवाल, वर्तिका शर्मा, रविन्द्र सिंह जादोन, राजेश घाटे, दीपक खींची, सुरेश गुर्जर, कमल पंवार, मसंक शर्मा, अजीत चौधरी, गौरव शर्मा, महेश्वर झा, दिलावर चौहान, हेमंत जावा, अटल शर्मा, राजेश भाटी, अमित बारोटिया, ओमित सैनी, रवि गढवाल, राजू, मुनेश, आकाश, सन्नी सैनी, राजकुमार सोनी, महेन्द्र राव, गणेश रावत, विकास डिडवानिया, राजू सिहं, भरत, जितेन्द्र टांक, आनन्द भडाना, भारत भूषण विशाल धरी, जितेन्द्र यादव, राजीव अरोडा, मंयक यादव, भानू प्रताप, सुन्दर सिंह टांक, प्रदीप तुनगरिया, विक्रम तम्बोली, बलराज कच्छावा, गौरव उपाध्याय, गौरव टांक, रजनीश चौहान, हेमंत सांखला, संदीप माखीजानी, हेमंत नायक, पारस कलोसिया, तुलसी, विपिन, मोहित, बलराम, गोविन्द, हतेश, लक्की, गोपाल, महेश, जितेन्द्र गहलोत, प्रवीण, मनोज, जीवन तेजी, संजय टांक, रणजीत सिंह, मोहन लालवनी, भेरु गुर्जर, सुरेन्द्र वर्णवाल, नौरत रेगर, भवानी सिंह जैदिया, विजय गोयर, हितेश ढाबरिया, पतराम यादव, महेन्द्र मेघवंशी, गोविन्दराज, रोमेश मिश्रा, देवेश शेखावत, अंकित गुर्जर, चिराग चौधरी, उमेश मीणा, संपत रावत, पृथ्वीराज, अशोक डाबरिया, जेपी यादव, लोकेश, चन्द्रभान शर्मा, कालू यादव उपस्थित रहे।

Amit
Author: Amit

Leave a Comment

और पढ़ें