Toggle Test

दिव्यांग छात्राओं ने ज़िला कलेक्ट्रेट और एसपी कार्यालय पहुंचकर जिला कलेक्टर व अजमेर जिला एसपी को बांधी राखी

दिव्यांग छात्राओं ने कलेक्टर को बांधी राखी:कलेक्टर ने बच्चों के हाल-चाल जाने, ग्रुप फोटो भी खींचवाया

 

राजस्थान महिला कल्याण मंडल की ओर से संचालित मीनू मनो विकास मंदिर इनक्लूसिव स्कूल चाचियावास के स्टूडेंट्स ने गुरुवार को कलेक्टर लोक बंधु को राखी बांधी। संस्थान के दिव्यांग छात्र-छात्राएं गुरुवार सुबह संस्था प्रधान ईश्वर शर्मा के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे थे।

कलेक्टर ने सभी को बधाई दी और उज्जवल भविष्य की कामना की। कलेक्टर ने बताया- वे स्कूल पहले देख चुके है। उनको वहां अच्छा लगा। बच्चों ने कलेक्टर के साथ फोटो भी खिंचवाया। बच्चों ने सरकारी ऑफिसों में जाकर भी राखी बांधी |

दिव्यांग छात्र छात्राएं आज अजमेर जिला कलेक्ट्रेट और अजमेर जिला एसपी कार्यालय पहुंची जहां उन्होंने अजमेर जिला कलेक्टर और अजमेर जिला एसपी को राखी बांधी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की
sshakti
Author: sshakti

Leave a Comment