पीसांगन, सरवाड़, टांटोटी, सावर की भी निकलेगी लॉटरी
अजमेर। नगर निगम सहित जिले के 8 अन्य निकायों में आरक्षण के लिए लॉटरी 17 अगस्त को जवाहर रंगमंच में 3 बजे निकाली जाएगी। अजमेर नगर निगम में 80 में से 20 एससी, 2 एसटी, 16 ओबीसी के लिए आरक्षित होंगे। अजमेर नगर निगम में महापौर के लिए 13 अगस्त को ही लॉटरी निकली गई थी। इस बार महापुर की कुर्सी महिला के लिए आरक्षित है। अजमेर जिले में नगर निगम अजमेर, नगर परिषद पुष्कर एवं किशनगढ़ तथा नगरपालिका नसीराबाद, पीसांगन, सरवाड़, टांटोटी, सावर एवं केकड़ी के सदस्यों का आरक्षण तय होगा। किशनगढ़ में 60, पुष्कर में 25, केकड़ी में 40, सरवाड़ में 25, नसीराबाद में 20, सवार में 20, टांटोटी में 20, पीसांगन में 25 सीटें है।






