Toggle Test

अजमेर में उपमुख़्यमंत्री दिया कुमारी ने किया ध्वजारोहण, प्रतिभाओं को किया सम्मनित

अजमेर। स्वतंत्रता दिवस का जिला स्तरीय समारोह अजमेर की पुलिस लाइन ग्राउंड में  जिला स्तरीय समारोह आयोजित हुआ है। यहां उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने तिरंगा फहराया। इस दौरान परेड की सलामी भी ली। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने पर विविध क्षेत्रों की 50 से ज्यादा प्रतिभाओं तथा संस्थाओं को सम्मानित किया। समारोह की शुरुआत में एडीएम प्रशासन की ओर से राज्यपाल का संदेश पढ़ा गया। अजमेर कलेक्टर लोक बंधु बीकानेर में होने वाले राज्य स्तरीय समारोह में सम्मानित किया। इसी तरह पुलिस महानिरीक्षक डॉ. रवि व अधीक्षक एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला ने सुबह अपने अपने कार्यालयों में  ध्वजारोहण किया। इससे पहले स्वाधीनता दिवस-2026 की पूर्व संध्या पर जवाहर रंगमंच में देशभक्ति पूर्ण गीतों से सजा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें संभागीय आयुक्त शक्ति सिंह राठौड़ द्वारा मतदाता शपथ दिलाई गई। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी गोविन्द नारायण शर्मा ने बताया कि शानदार प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पारितोषिक वितरण किया गया। इस दौरान विधायक अनीता भदेल सहित अधिकारी कर्मचारी और नागरिक उपस्थित रहे।

Amit
Author: Amit

Leave a Comment

और पढ़ें