Toggle Test

Minority Hoste बालक छात्रावास मसूदा में 23 रिक्त सीटों पर प्रवेश आमंत्रित

अजमेर। राजकीय अल्पसंख्यक बालक छात्रावास, मसूदा में विभाग की नवीन गाईड लाइन अनुसार सत्र 2026-27 में 31 जुलाई के पश्चात् 23 रिक्त सीटोें पर कक्षा 9 से उच्चतर कक्षाओं एवं पाठ्यक्रमों (विद्यालय/महाविद्यालय/शिक्षण संस्थाएं, व्यावसायिक संस्थाएं आदि) में अध्ययनरत् छात्रों को विभागीय दिशा निर्देशानुसार एवं नियमानुसार अल्पसंख्यक समुदाय तथा अन्य समुदाय (अन्य पिछडा वर्ग, अनुसुचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति, एमबीसी वर्ग) के छात्रों को भी प्रवेश मेरिट के अनुसार दिया जाएगा। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी श्री नितेश कुमार जैन ने बताया कि प्रवेश आवेदन http://minority.rajasthan.gov.in से डाउनलोड कर अथवा कार्यालय जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, सावित्री कन्या छात्रावास भवन द्वितीय तल, अजमेर एवं राजकीय अल्पसंख्यक बालक छात्रावास, एवीएनएल कार्यालय के समीप, मसूदा से प्राप्त कर कार्यालय में डाक द्वारा अथवा व्यक्तिशः भी जमा कराए जा सकते है।

Amit
Author: Amit

Leave a Comment