अब हर उपभोक्ता को मिलेगा जानने का पूरा हक? सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर


क्या आप सोचते हैं कि जो सामान आप खरीदते हैं, उसकी असली जानकारी मिलनी चाहिए? तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की गई है जिसमें मांग की गई है कि हर उपभोक्ता को यह जानने का अधिकार मिलना चाहिए कि वह जो उत्पाद खरीद रहा है, उसकी गुणवत्ता और शुद्धता क्या है, और उसे बेचने वाला कौन है।

इस याचिका में कहा गया है कि अगर लोगों को पूरी जानकारी मिलेगी तो वे गलत और धोखाधड़ी वाले व्यापार से बच पाएंगे।

इसके अलावा, याचिका में यह भी कहा गया है कि हर दुकान, व्यापारी और डिस्ट्रीब्यूटर को अपनी दुकान के बाहर एक बोर्ड लगाना चाहिए, जिसमें उसका नाम, पता, फोन नंबर और कर्मचारियों की संख्या साफ-साफ लिखी हो, ताकि लोग जान सकें कि वे किससे सामान खरीद रहे हैं।

सुप्रीम कोर्ट इस याचिका पर 21 जुलाई को सुनवाई करेगा। याचिका सामाजिक कार्यकर्ता अश्विनी उपाध्याय ने दायर की है।

SHUBHDA SHAKTI
Author: SHUBHDA SHAKTI

Leave a Comment

Toggle Dark Mode

Menu