Toggle Test

फिर हो गई चैन स्नैचिंग, महिला की आंखों पर हाथ रखकर सोने की चेन तोड़ कर ले गया बदमाश

अजमेर। शहर ke क्रिश्चियन गंज थाना क्षेत्र में रविवार को दिनदहाड़े एक महिला के गले से सोने की चेन स्नेचिंग की वारदात को  सामने आई। घटना को  अंजाम देकर बदमाश फरार हो गया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। क्रिश्चियन गंज निवासी रेनू रोबिन्सन ने बताया कि वह स्कूल से घर लौट रही थीं। तभी रास्ते में मुँह पर कपड़ा बाँधे एक युवक उनके पास आया। बदमाश ने अचानक पीछे से उनकी आँखों पर हाथ रखकर उन्हें बंद कर दिया और गले में पहनी सोने की चेन तोड़कर भाग गया। पीड़िता के अनुसार, वारदात के तुरंत बाद जब उन्होंने मदद के लिए शोर मचाया, तो आसपास के लोग वहाँ एकत्र हो गए। लेकिन तब तक चेन लुटेरा अपनी बाइक पर बैठकर भागने में सफल रहा। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।

इन बातों का रखे ध्यान 

गहनों को छिपाकर रखें दुपट्टा या स्कार्फ: बाहर निकलते समय गले को दुपट्टे, साड़ी के पल्लू या स्कार्फ से ढककर रखें।

कॉलर का इस्तेमाल: चेन को शर्ट, कुर्ते या जैकेट के कॉलर के अंदर छिपाकर रखें।

नकली आभूषण: भीड़-भाड़ वाले इलाकों या बाजार में यात्रा करते समय कीमती सोने की चेन के बजाय आर्टिफिशियल ज्वेलरी पहनें।

विपरीत दिशा में चलें: हमेशा ट्रैफिक के आने वाली दिशा (सामने से आते वाहनों) की तरफ मुंह करके चलें ताकि आप पीछे से होने वाले हमलों से बच सकें।

बैग को ढाल बनाएं: अपने कंधे पर लटकने वाले बैग को उस दिशा में रखें जिस तरफ से गाड़ियां आ-जा रही हैं।सुनसान और अनजान रास्तों से बचेंरोशनी वाले रास्ते: हमेशा चालू और अच्छी रोशनी वाले रास्तों का ही चुनाव करें।

शॉर्टकट से बचें: अंधेरे या सुनसान रास्तों और गलियों से जाने के बजाय लंबे लेकिन सुरक्षित रास्ते से जाएं।

नजदीक आने पर दूरी बनाएं: अगर कोई अजनबी रास्ता पूछने या कोई बहाना बनाकर आपके बहुत करीब आने की कोशिश करे, तो तुरंत दो कदम पीछे हट जाएं।

स्मार्टफोन का कम इस्तेमाल: सड़क पर चलते समय फोन पर बात करने या चैट करने में न खोएं, इससे आपका ध्यान भटकता है।

आपातकालीन स्थिति में क्या करें?शोर मचाएं: यदि कोई आपकी चेन खींचने की कोशिश करे, तो बिना डरे तुरंत जोर-जोर से ‘चोर-चोर’ चिल्लाएं ताकि आस-पास के लोग इकट्ठा हो सकें।नंबर नोट करें: अपराधी का चेहरा, कपड़े, बाइक का रंग और सबसे जरूरी गाड़ी का नंबर याद रखने की कोशिश करें।पुलिस को सूचना दें: तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन या पुलिस हेल्पलाइन नंबर (112 / 100) पर कॉल करके घटना की जानकारी दें।

Amit
Author: Amit

Leave a Comment