Toggle Test

ऐसा होना चाहिए डाइट प्लान दिव्यांग बच्चों का खास पोषण से भरपूर

दिव्यांग बच्चों के लिए ये खास पोषण है बेहद जरूरी, जानें कैसा होना चाहिए डाइट प्लान.

दिव्यांग बच्चों के लिए पोषण भरी डाइट काफी जरूरी होती है। जिसका ख्याल उन सभी लोगों को रखना चाहिए जो इनके साथ रहते हैं। क्योंकि हेल्दी फूड इनके लिए काफी जरूरी होता है। ऐसे में आप इन्हें क्या खिलाएं आइए बताते हैं।

आज हम भी आपको इनसे जुड़ी कुछ जरूरी चीजें बताएंगे। जिनमें से एक है डाइट जिसकी जरूरत बच्चों को सबसे ज्यादा होती है।

फाइबर

फाइबर हर किसी के लिए काफी जरूरी होता है। क्योंकि इसके सेवन से हमारे शरीर में कभी भी पानी की कमी नहीं होती है। ऐसे में ये डाइट इन बच्चों के लिए भी काफी जरूरी होती है। जिसके लिए आप इन्हें राजमा, छोले, साबुत अनाज, मकई, सेब आदि दे सकते हैं।

मैग्निशियम

मैग्निशियम इन बच्चों के लिए काफी जरूरी होता है। जिसके लिए आप उन्हें एवोकाडो, टोफू, केला, पत्तेदार साग आदि का सेवन करा सकते हैं।

फोलेट 

प्रत्‍येक व्‍यक्‍त‍ि के ल‍िए फोलेट र‍िच फूड खारना जरूरी होता है। फोलेट नट्स और बीज में मौजूद होता है। ब्रोकली, चुकंदर, लेग्‍यूम्‍स, पालक आद‍ि चीजों में भी फोलेट की अच्‍छी मात्रा होती है। आप बच्‍चे को नाश्‍ते में या खाने में सब्‍ज‍ियों का सलाद बनाकर दे सकते हैं।

पोटैश‍ियम

  

क‍िशम‍िश में पोटैश‍ियम की भरपूर मात्रा होती है, आप इसे बच्‍चे की डाइट में शाम‍िल कर सकते हैं। क‍िशम‍िश को बच्‍चे को रोजाना गरम दूध के साथ दें या क‍िशमिश का पेस्‍ट बनाकर दूध में म‍िलाकर भी बच्‍चे को दे सकते हैं। पोटैश‍ियम र‍िच फूड में आप तरबूज, आलू, एवोकाडो आद‍ि चीजों को भी शाम‍िल कर सकते हैं।

व‍िटाम‍िन ए

व‍िटाम‍िन ए र‍िच फूड की बात करें तो आप बच्‍चे को हरी पत्‍तेदार सब्‍ज‍ियां, गाजर ख‍िला सकते हैं। अंडे में भी प्रोटीन और व‍िटाम‍िन ए मौजूद होता है। रोजाना नाश्‍ते में बच्‍चे को अंडे दें। अगर बच्‍चे को थायराइड है तो आपको डॉक्‍टर से सलाह लेकर उसकी डाइट तय करनी चाह‍िए।

 

sshakti
Author: sshakti

Leave a Comment