Trending Story
Advertisement

विश्व यूनिवर्सिटी खेलों में वैष्णवी का धमाल, टेनिस में भारत के लिए पक्का किया पदक

 

 

 

भारत की युवा टेनिस खिलाड़ी वैष्णवी अडकर ने जर्मनी में चल रहे विश्व यूनिवर्सिटी खेलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला एकल वर्ग के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। 20 वर्षीय वैष्णवी ने मेज़बान देश जर्मनी की खिलाड़ी सिना हरमेन को सीधे सेटों में 6-1, 6-4 से पराजित कर यह उपलब्धि हासिल की।

 

सेमीफाइनल में अब उनका मुकाबला स्लोवाकिया की एस्ट्जर मेरी से होगा। सेमीफाइनल में पहुंचने के साथ ही वैष्णवी ने भारत के लिए कम-से-कम कांस्य पदक सुनिश्चित कर लिया है, क्योंकि इस प्रतियोगिता में टेनिस के एकल वर्ग में दोनों सेमीफाइनल हारने वाले खिलाड़ियों को कांस्य पदक प्रदान किया जाता है।

 

वैष्णवी अडकर विश्व यूनिवर्सिटी खेलों के टेनिस मुकाबले में पदक जीतने वाली भारत की दूसरी खिलाड़ी बनेंगी। उनसे पहले नंदन बल ने 1979 में मेक्सिको सिटी में आयोजित खेलों में रजत पदक जीता था। इस बार भारत के खाते में यह दूसरा पदक होगा — इससे पहले बैडमिंटन की मिश्रित टीम स्पर्धा में भी भारत ने कांस्य पदक हासिल किया था।

SHUBHDA SHAKTI
Author: SHUBHDA SHAKTI

Leave a Comment

Advertisement
Trending Story
Toggle Dark Mode

Menu